UP: मंदिर में पुजारी ने 7 वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 04:52 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में मंदिर के पुजारी ने सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य की जानकारी होने पर लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सात वर्षीय बालक पतंग खरीदने के लिए घर से निकला था। इस दौरान एक मंदिर का 65 वर्षीय पुजारी बाबा रामदास तिवारी ने बालक को बहला फुसला कर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। जिसके बाद बालक ने घर जाकर यह जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वो आग-बबूला हो गए और लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। तत्पश्चात परिजन थाने पहुंच आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि जोही के पुजारी पुरानी बाजार के मंदिर में रहते हैं। जिन्होंने एक सात वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अप्राकृतिक यौन की धारा 370 आईपीसी और 4/5 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 

Ajay kumar