UP: हापुड़ में 4 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 08:58 AM (IST)

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ितों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे शहर निवासी एक 4 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र वहां आया और मौका देखकर उसकी बाजू पकड़कर उसे जबरन सुनसान एरिया में ले गया। आरोप हैं कि आरोपी ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद  मासूम बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां आस-पास के लोग जमा हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को थाने ले गई। पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। इसमें आरोपी मासूम को उसकी बाजू पकड़कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Anil Kapoor