सातवें वेतनमान की मांग को लेकर UP रोडवेज की बसों का 4 जुलाई से चक्का जाम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 05:18 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का आगामी चार जुलाई की आधी रात से चक्का जाम करने की आज घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के सचिव लाखन सिंह ने चक्का जाम का ऐलान करने के साथ ही चेतावनी दी कि अगर हड़़ताल के परिप्रेक्ष्य में रोडवेज कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ किया गया तो हड़ताल तय समय से पहले ही शुरू कर दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस बार हमारी हड़ताल मांग पूरी होने तक समाप्त नहीं होगी। इसलिए इस दौरान आम जनता को होनी वाली तमाम असुविधाओं की जिम्मेदारी शासन-निगम प्रशासन की होगी।   

लाखन सिंह ने कहा कि परिषद ने सातवें वेतनमान समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नौ अप्रैल को प्रदेशभर में चक्का जाम की घोषणा की थी। इस पर शासन व निगम प्रबन्धन स्तर पर हुई लंबी बातचीत में एक लिखित समझौता हुआ था जिसमें एक माह के अंदर रोडवेज कर्मचारियों को सांतवां वेतनमान देने की बात कही गई थी। लेकिन दो माह का समय बीत जाने के बाद भी रोडवेज कर्मचारियों के लिए सातवें वेतनमान की घोषणा नहीं की गई है। जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।  
 

Ruby