यूपीः ज्वेलरी व कैश लेकर आशिक संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पीड़ित पति ने लगाई न्याय की गुहार
punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 09:09 PM (IST)

शामलीः एक बेहद पुरानी उक्ति है कि ब्याह ठोक बजाए के कईला के काम बाटे...ये उक्ति कई हदों तक बिल्कूल सही भी है क्योंकी इसमें केवल एक लड़का और लड़की की शादी नहीं होती बल्कि जिसमें दो परिवार एक होते हैं। इसके साथ ही इस आयोजन में सैकड़ों रिश्ते नातेदार भी शामिल होते हैं। उत्तर प्रदेश के शामली में लुटेरी दुल्हन का नया वाक्या सामने आया है। जहां शादी के चार महीने के बाद ही लुटेरी दुल्हन आशिक संग चंपत हो गई। इतना ही नहीं वो कैश व ज्वेलरी लगभग एक लाख रुपए और सोने के गहने भी अपना हाथ साफ कर गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि लुटेरी दुल्हन का मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर खान का है। जहां के रहने वाले अरशद की शादी 4 महीने पहले कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर के फजलू की बेटी मानो के साथ हुई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मानो अपने प्रेमी नौशाद जो कि गांव मलकपुर थाना कैराना का निवासी है के साथ फरार हो गई। फरार होने से पहले मानो ससुराल से एक लाख रुपए की नगदी सहित सोने के जेवर पर भी अपना हाथ साफ कर गई है। उसने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस को थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की। इससे पहले उसने खुद ही तलाश की थी मगर कोई सफलता नहीं मिली।
इस बाबत शामली के एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके प्रेमी नौशाद के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ व जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।