कोविड-19 के खिलाफ UP की तैयारियां नाकाफी, जवाबदेही से बच रहे CM: प्रियंका

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 07:51 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रविवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ तैयारियां नाकाफी है और मुख्यमंत्री इसे सदी का सबसे कमजोर वायरस जैसे “बचकाना बयान” देकर जवाबदेही से बच रहे हैं।

प्रियंका योगी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कोरोना वायरस महामारी से निपटने के बजाय प्रचार में लगी हुयी है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि, ‘ सीएम साहब और उनके अधिकारियों ने बार-बार पर्याप्त बेड होने और कोरोना वायरस से लड़ाई में सब कुछ सही होने का दावा किया है लेकिन इन खबरों में लखनऊ का हाल देखकर ही समझ जाएंगे कि यूपी सरकार की नाकाफी तैयारियों, लचर व्यवस्था और कमजोरियों पर पर्दा डालने की नीति ने आज बुरा हाल कर दिया है।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मरीज परेशान हैं, स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं लेकिन सरकार के मुखिया "सदी का सबसे कमजोर वायरस" जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से मुंह फेरे हुए हैं।'

 

 

Author

Moulshree Tripathi