यूपी की स्कूल और कॉलेज की लड़कियां धुंआ उड़ाने में लड़कों से आगे, सर्वे के रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 04:55 PM (IST)

लखनऊ: देश में धूम्रपान की लत युवाओं को खोखला करती जा रही है। धूम्रपान को एक शौक के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस नशा का शिकार लड़के ही नहीं बल्कि लड़किया भी होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज की सर्वे रिपोर्ट में ऐसी ही चौंकाने वाली चीजें शामिल हैं। रिपोर्ट के लिहाज से हर सौ में 23 लड़के-लड़कियां किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं।

वहीं, यदि इसे लड़के और लड़कियों के लिहाज से देखें तो 22 फीसदी लड़के और 24 फीसदी लड़कियां तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं पर किए गए इस ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे-4 की रिपोर्ट में 1.9 फीसदी लड़के और 2.7 प्रतिशत लड़कियां सिगरेट पीते हैं जबकि बीड़ी पीने के मामले में लड़कियों की दर लड़कों से दोगुनी है। 1.3 फीसदी लड़के और 2.6 फीसदी लड़कियां बीड़ी पीने की आदी हैं।

लड़कियां भी बीड़ी की शौकिन
सर्वे रिपोर्ट में तंबाकू सेवन और धूम्रपान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि करीब 36 फीसदी लड़के एक सिगरेट खरीदकर पीते हैं जबकि लड़कियों में बीड़ी का पूरा बंडल खरीदने की प्रवृत्ति पाई गई है। इसमें से 18 फीसदी ही ऐसी हैं, जो एकल बीड़ी या सिगरेट खरीदती हैं। भविष्य की संभावनाओं की बात करें तो इसमें भी लड़कियां आगे हैं। तंबाकू या धूम्रपान न करने वाले 6.6 फीसदी लड़के निकट भविष्य में इसका सेवन कर सकते हैं जबकि लड़कियों के मामले में यह आंकड़ा लगभग 10 फीसदी है।

खास बात यह है कि जिस तरह लड़कियां गुटखा-तंबाकू खाने और धूम्रपान में आगे हैं, उसकी तरह इन चीजों को छोड़ने की प्रवृत्ति में भी वे लड़कों से आगे हैं। सर्वे अवधि के 12 माह में 2.8 फीसदी लड़कों ने और 3.7 प्रतिशत लड़कियों ने धूम्रपान से तौबा कर ली जबकि करीब 5 फीसदी लड़कियां ऐसा करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं तंबाकू सेवन के मामले में 23.8 फीसदी लड़कों और 29.7 फीसदी लड़कियों ने इसे छोड़ने का प्रयास किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static