UP विधान मण्डल का सत्र 5 फरवरी से शुरु

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 06:42 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान मण्डल का 2019 का प्रथम सत्र मंगलवार, 05 फरवरी को आहूत किया गया है।  विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल राम नाईक विधान मण्डल के दोनों सदनों को पांच फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे संबोधित करेंगे।

Ruby