UP शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रिजवी ने बनाई भारत की पहली शिया राजनीतिक पार्टी

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 10:35 AM (IST)

लखनऊ: शिया सैंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के चेयरमैन वसीम रिजवी ने भारत की पहली शिया राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने साफ किया है कि इंडियन शिया अवामी लीग (आई.एस.ए.एल.) के गठन का मकसद किसी खास वर्ग की नुमाइंदगी नहीं बल्कि देश को एकता के सूत्र में पिरोना है। रिजवी ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी धर्मों के मानने वालों का स्वागत है। वास्तव में शिया शब्द का अरबी भाषा में अर्थ दोस्त होता है और उनकी नजर में सभी भारतवासी आपस में गहरे दोस्त हैं।

कार्यकारिणी में सभी महत्वपूर्ण पदों पर शिया समुदाय का प्रतिनिधित्व होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उनके कई जिलाध्यक्ष सुन्नी सम्प्रदाय से भी हैं। जल्द ही कई महत्वपूर्ण पदों पर सुन्नी सम्प्रदाय के साथ-साथ हिंदुओं के पिछड़े और वंचित समुदाय के लोगों को भी स्थान दिया जाएगा।

Anil Kapoor