यूपीः 25 दिनों से मां की लाश संग रह रहा था बेटा झींगुर, अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 10:33 AM (IST)

प्रयागराजः मां का उसके बच्चों से एक अलग ही रिश्ता होता है। मगर आज 21 वी शताब्दी का इंसान अपने मां-बाप को बोझ समझने लगता है। इसके उलट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अजीब मामला सामने आया है। जहां एक बेटा कई दिनों से मां की लाश के साथ घर में रह रहा था।

बता दें कि मामला झूंसी कोहना गांव का है। जहां घर से बुजुर्ग महिला की कई दिन पुरानी लाश बरामद हुई तो हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा हैरत इस बात की थी कि बुजुर्ग महिला का बेटा लाश के साथ कई दिनों से रह रहा था। उसने यह बात किसी से नहीं बताई थी। जब भीषण दुर्गंध फैली तो मुहल्ले वालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तलाशी ली तो तीन रजाई के अंदर लाश पड़ी थी। कुछ हिस्से कंकाल बन गए थे। पुलिस ने सनकी बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरअसल झूंसी कोहना गांव की तकरीबन 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुग्गन अपने 50 साल के बेटे शहजादे उर्फ झींगुर के साथ रहती थी। दो बेटियां हैं। वे उसी गांव के दूसरे मुहल्ले में रहती हैं। सुग्गन को मुहल्ले वालों ने करीब7 25 दिनों से नहीं देखा था। उसके घर से पिछले कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बेटे से मां के बारे में पूछा। उसने कहा कि अंदर हैं। जब पड़ोसी अंदर पहुंचा तो देखा जमीन पर एक के ऊपर एक कई रजाई पड़ी हुई थी। वहीं से दुर्गंध आ रही थी।

मुहल्ले वालों को जानकारी दी तो वे समझ गए कि रजाई में सुग्गन की ही लाश है। जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि सुग्गन का बेटा मनोरोगी है। पूछने पर उसके ऊल जुलूल के जवाब से लोग दंग रह गए। सुग्गन की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static