UP: सपा नेता का OP राजभर पर तीखा हमला, बोले- घोसी गए तो उनके समाज के ही लोग मारेंगे जूते

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 02:04 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा उपचुनाव 5 तारीख को होने वाले हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। चुनाव को लेकर बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। घोसी विधानसभा पर उपचुनाव से राज्य में सियासत गर्म हो गई है। इसी बीच जौनपुर जिले में सपा नेता ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर जमकर जुबानी हमला बोला है।
PunjabKesari
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने ओपी राजभर को फोबिया का शिकार बताया है। उन्होंने कहा कि राजभर घोषी को अपना घर समझते हैं। इस उपचुनाव में उनके समाज के लोग उनका इंतज़ार कर रहे हैं और राजभर प्रचार करने नही जा रहे हैं। अगर वह प्रचार करने गए तो वहां के लोग उन्हें जूते से मारकर भगाएंगे। अवधनाथ पाल ने ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह फोबिया के शिकार हो गए हैं। राजभर घबरा गए हैं, उन्हें अबतक लगता था कि बीजेपी उन्हें कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल कर लेगी, लेकिन अब घोषी उपचुनाव को लेकर सब फेल होता जा रहा है।

सपा नेता ने कहा कि राजभर बौखलाहट में घोषी उपचुनाव में प्रचार करने नही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां की जनता सब समझ चुकी है इसलिए राजभर का उनके समाज के ही लोग घोषी में इंतज़ार कर रहे हैं। अगर राजभर प्रचार करने घोषी गए तो उन्हें उनके समाज के लोग ही जूते से मारेंगे। अवधनाथ ने कहा कि घोषी का उपचुनाव सपा जीतेगी। बता दें कि बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने कलेक्ट्रेक्ट परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static