UP: तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, देशद्रोह का केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 12:53 PM (IST)

संभल: अमेरिकी सेना के देश छोड़ते ही एक-एक कर अफगानिस्तान के हर कोने पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इस मामले पर विवादित बयान देकर संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का समर्थन किया है। ​जिसके बाद बीजेपी नेता राजेश सिंघल ने तहरीर देकर सपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

दरअसल, सपा सांसद ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को सही ठहराया था। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं। भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है। 

इस बारे में ​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) के अलावा 153ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj