UP STF को बड़ी सफलता, कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को देहरादून से किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 04:05 PM (IST)

बागपत: पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को UP STF ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश इरशाद हत्याकांड मामले में फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कुख्यात बदमाश हत्या,लूटपाट रंगदारी जैसे संगीन आरोप में 15 से ज्यादा मुकदमे हैं।
बता दें कि 28 साल पहले उसके खिलाफ लूट का पहला मुकदमा रमाला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद से धर्मेंद्र किरठल लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा। वह यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करता था। बीते वर्ष 12 दिसंबर को किरठल गांव में किसान इरशाद अली की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मेंद्र किरठल फरार चल रहा था। इससे पहले शासन के निर्देश पर पुलिस ने उसकी 60 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी थी। बाद में आईजी प्रवीण कुमार ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। फिलहाल आज यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति चुनाव में राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई

अपार धन की प्राप्ति के लिए बुधवार को जरूर करें ये उपाय

साइ ने बजरंग की अमेरिका में ट्रेनिंग को मंजूरी दी, टॉप्स साइकिलिस्ट को भी मिलेंगी तेज टी20 बाइक

Gupt Navratri: खास योग में आरंभ होंगे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, पढ़ें पूरी जानकारी