UP: बुलंदशहर से दिल्ली जा रही कार और बस के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में मां-बेटी की मौत… 5 घायल

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 11:08 AM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि बुलंदशहर से दिल्ली जा रही एक कार और एक बस के बीच सुबह छह बजे टक्कर हो गई, जिसके कारण कार में सवार श्रीमती नामक महिला (45) और उसकी बेटी नेहा (17) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण कार सवार बृजेश (22) और प्रदीप (55) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि बस चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

Content Writer

Mamta Yadav