UP: सुनील बंसल सख्त आदेश- पार्टी में काम नहीं करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाए BJP

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 09:17 PM (IST)

लखनऊः देश के राजनीति की दशा व दिशा तय करने में उत्तर प्रदेश की राजनीति बहुत हद तक मायने रखती है। वहीं सभी छोटे-बड़े दल आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुके हैं और बैकग्राउंड भी बनना शुरू हो चुका है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को सख्त आदेश दिया है कि पार्टी में काम न करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाएं व संगठन में काम करने वालों, सक्रिय भागीदारी बढ़ाने वालों को आगे बढ़ाएं।

अब पार्टी का एकमात्र एजेंडा मिशन-2022
बता दें कि उन्होंने जिला पंचायत के नतीजों पर चर्चा की। कहा कि जिला पंचायत के नतीजे आशा के अनुरूप नहीं हैं, लेकिन कभी भी जिला पंचायत का चुनाव इस तरह पार्टी स्तर पर नहीं लड़ा गया। अब सभी लोग आगे की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि अब सब कुछ विधानसभा चुनाव है। तैयारियों में जुट जाएं। अब पार्टी पदाधिकारियों का सारा काम विधानसभा चुनाव है। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के रिक्त पदों पर तत्काल भरने की कार्रवाई की जाए। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझकर काम को आगे बढ़ाएं। अब पार्टी का एकमात्र एजेंडा मिशन-2022 है। लिहाजा 2017 और 2019 से अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static