UP: अरमानों पर चला सरकार का बुलडोजर तो भावी ‘अग्निवीर’ ने चुन लिया मौत का रास्ता

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 09:14 PM (IST)

फतेहपुर: देशभर में अग्निपथ स्कीम  को लेकर प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही इस योजना से भावी अग्निवीर नाखुश नजर आ रहे हैं।  इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।        

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अरदौरपुर गांव निवासी छेदा लाल पटेल का छोटा बेटा विकास (22) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीती रात में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजन उसके पास पहुंचते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।       

परिजनों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे उसके साथी ने बताया कि जुलाई माह के खत्म होते ही उसकी उम्र 23 साल हो जाती। दो वर्ष कोरोना काल मे भर्ती न होने के कारण और बढ़ती हुई उम्र से वह काफी परेशान रहा करता था। इसके पूर्व वह दो बार सेना में भर्ती के लिए गया था मगर सफलता नहीं मिली।

Content Writer

Mamta Yadav