UP: चित्रकूट में BJP का तीन दिवसीय चितंन शिविर कल से, पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी हो सकता है मंथन

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 08:19 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी मंथन हो सकता है।

सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि होटल बिंदीराम में 29 जुलाई से 31 जुलाई के बीच चलने वाले शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत 12 से अधिक मंत्री,सासंद एवं विधायक भाग लेंगे। इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव, संगठन की मजबूती पर चिंतन होगा। साथ ही पिछले किए गए कार्यों के साथ भविष्य में राष्ट्र और समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा होने की संभावना है।       

सूत्रों ने बताया कि इस शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी भाग लेने की संभावना है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के बाद पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी मिल सकता है। पार्टी की जिला इकाई चितंन शिविर की तैयारी को लेकर जोरशोर से जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static