UP: कांग्रेस मुख्यालय में शीला दीक्षित को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 06:27 PM (IST)

लखनऊः  दिल्ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को निगम बोध घाट पर हुआ। वहीं लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में भी शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी सराहा गया।
PunjabKesari
इस श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व कांग्रेस में संलिप्त सेवा दल युवा कांग्रेस एवं अन्य संगठन शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने सभी के सामने शीला दीक्षित की खूबियों एवं उनके राजनीतिक बलिदान को याद किया।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री थी तब राज्य विकास के पथ पर था। सचिन ने बताया की शीला को कांग्रेस परिवार हमेशा ह्रदय से याद करता रहेगा। उन्होंने मुख्यधारा के रूप में कांग्रेस पार्टी में अपना योगदान दिया है। उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ दिया जब-जब पार्टी को उनकी जरूरत पड़ी, हम जीवन भर उनके द्वारा अथक संघर्ष को याद रखेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Related News

static