यूपी: LockDown में हुई अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने कुछ इस तरह लिए सात फेरे

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2020 - 12:40 PM (IST)

रायबरेली: देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है, जिसकी वजह से सभी समारोह पर रोक लगी है। इस दौरान कई लोगों ने उनके घर पर होने वाली शादियों को स्थगित कर दिया। लेकिन रायबरेली में रविवार को लॉकडाउन के दौर में भी एक युगल ने शादी के फेरे लिए और दोनों का विवाह संपन्न हुआ। यह विवाह सादगी से और प्रशासन की अनुमति से हुआ। विवाह में बारात में सिर्फ 5 व्यक्ति ही शामिल हुए और रीति रिवाज के दौरान चेहरों पर मास्क और सोशल डिस्टेंटिंग का पालन किया गया।

जानकारी मुताबिक उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नन्दा खेड़ा गांव के निवासी अनुज का विवाह रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी राम नरेश की पुत्री अनुपम के साथ आज के दिन होना तय हुआ था। अनुज की मां बीमार रहती है और वो दुबई में सटरिंग का काम करता है और पिछले एक साल से वो यही पर है। लॉकडाउन के कारण इन दोनों के विवाह होने में समस्या आ रही थी। उधर मां की बीमारी के चलते विवाह को टाला भी नही जा सकता था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद अनुज ने बिहार थाने जाकर अपनी समस्या बताई और शादी की अनुमति मांगी। पुलिस ने भी सोशल डिस्टेंटिंग व मानक के साथ शादी करने की अनुमति देते हुए कहा कि बारात मे सिर्फ 5 लोग ही शामिल हो सकते हैं और उन्हें नियमो का पालन करना होगा। इस तरह अनुज बारात लेकर अनुपम के घर पहुचा और सादगी से रीति-रिवाजों के साथ उन दोनों का विवाह संपन्न हुआ। क्षेत्र में ये विवाह इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static