यूपी एक बार फिर हुई शर्मसार, सगे चाचा ने किया 8 साल की बच्ची से रेप
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 12:05 PM (IST)
अलीगढ़: यूपी सरकर के इतने प्रयास के बाद भी महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। जिनके ऊपर रक्षा की ज़िम्मेदारी है वही भक्षक बन जाते हैं तो इस देश और समाज का क्या होगा। ऐसा हीे एक ताजा मामला अलीगढ़ से सामने आया है। जहां पर सगे चाचा ने ही 8 साल की भतीजी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
बता दें यह पूरा मामला देहलीगेट थाना क्षेत्र का है। बच्ची काे अकेला पाकर सगे चाचा ने उसके साथ गलत काम (रेप) किया। माता-पिता शाम को मजदूरी कर जब घर वापस लौटे तो बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए दीन दयाल अस्पताल भेजा।
सूत्रों से मिली जानकारी कि आरोपी पकड़े जाने के डर से मकान में ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताय कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार उसे जेल भेज दिया जाऐगा।