UP Weather: पूर्वी इलाकों में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 04:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, कुछ इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अयोध्या, लखनऊ, झांसी, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अन्य मंडलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

मेरठ मंडल में रात के तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी गयी। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान झांसी में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static