UP Weather News: प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, बर्फीली हवा ने गिराया पारा, 2 डिग्री तक पहुंचा

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 12:38 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (UP) में शीतलहर (cold wave) का कहर जारी है। जहां पर सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहता है और बर्फीली हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। बढ़ती हुई ठंड से तापमान में भी भारी गिरावट पाई गई है और पारा करीब सात से आठ डिग्री तक गिर गया है। कई शहरों में तापमान 2 डिग्री के करीब है। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक ठंड ने जहां पर 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही विभाग ने शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है।

         
बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, कन्नौज, फतेहपुर, मैनपुरी, शामली में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। प्रदेशभर में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। रविवार और सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, आगामी 11 जनवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



लखनऊ समेत इन जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 8 से 10 जनवरी तक दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी। इसके बाद धूप खिलेगी। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया फिलहाल लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है। इससे पहले ऑरेंज अलर्ट था। लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः Prayagraj News: बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

तापमान भी बढ़ेगा, लेकिन 11 जनवरी के बाद जम्मू कश्मीर, शिमला और उत्तराखंड में बारिश होने की वजह से यूपी में भी मौसम करवट ले सकता है। उन्होंने कहा, इस बार मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Content Editor

Pooja Gill