UP Weather Today: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आज लखनऊ समेत कई इलाकों में होगी बारिश...आंधी का अलर्ट जारी
punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 09:30 AM (IST)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी धूप निकल आती है तो कभी आंधी तूफान के साथ बारिश आ जाती है। जिससे लोगों को प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, इससे बहुत सारे लोगों का नुकसान भी हुआ है। बारिश से किसी का मकान गिर गया और कई लोगों की फसलें खराब हो गई। आज भी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तुफान के साथ बारिश होने की चेतावनी है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
बता दें कि, प्रदेश में पिछले दिनों भीषण गर्मी पड़ने से लोग बहुत परेशान थे। इसके बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा और आंधी तुफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बीते दिनों से हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा तो दोपहर होते-होते तेज रफ्तार आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में करीब 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 41.2 मिमी बारिश बहराइच में दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। शहर में रविवार को 50 से 60 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 दिन तक मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार रहेंगे। 2 दिन के बाद काले बादल छट जाएंगे। तेज धूप होगी, फिर तेजी के साथ पारा चढ़ेगा। जून की शुरुआत तेजी गर्मी से होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते दिनों में नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, नोएडा के कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोग सप्लाई वॉटर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। तेज चली हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली विभाग के तार टूट गए हैं और टेक्निकल फॉल्ट आ गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत