UP Weather update: UP के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश तो 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 09:14 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस, चिपचिपि की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जहां मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वांचल के 5 जिले- बलिया, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिले- मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज, अलीगढ़ और बिजनौर हैं।

बता दें कि वेदर डिपार्टमेंट ने संभावना जताई है कि इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। तेज हवा और बादलों की आवाजाही से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static