UP: सालगिरह की पार्टी में शामिल महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 05:39 PM (IST)

बहराइच: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ला गुलाम अली पुरा के हनुमान पुरी कालोनी की महिला कोरोना पाजिटिव आई है। उसके परिवार में कुछ दिन पूर्व एक पार्टी थी, जिसमें 5 दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे। जिससे कोरोना की चेन काफी दूर तक जा सकती है। उस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग अब डरे हुए हैं।

बता दें कि जनपद में  में 8 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिनमें शहर की हनुमान पुरी कालोनी की एक महिला भी शामिल है, जो दिल्ली से अपना आपरेशन कराकर 18 अप्रैल को लौटी थी । उसके परिवार में शादी की सालगिरह गिरह पार्टी थी, जिसमें शहर के लगभग पांच दर्जन मानिंद लोग शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल कुछ महिलाएं उस महिला से गले भी मिली थीं। उसके घर जिस महिला ने खाना बनाया था, वह शहर के कुछ और घरों में खाना बनाती है। वह महिला भी संदेह के घेरे में आ गई है।

महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद से वह सभी लोग डरे हुए हैं, जो उसके यहां पार्टी में शामिल हुए थे। यदि संक्रमण का दायरा बढ़ा तो शहर में मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। फिलहाल पुलिस ने पार्टी बंद करा दिया है। इसके साथ ही पूरे मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज भी कराया है।

Edited By

Ramkesh