UP के बहराइच में महिलाओं ने बनाई सबसे सस्ती कॉटन बेस मास्क

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 01:19 PM (IST)

बहराइचः दुनिया भर के लिए भय का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बचाव ही मुख्यरूप से कारगर है। इसके लिए मास्क और सैनेटाइजर बेहद जरूरी है। लिहाजा बाजारों में या तो यह महंगा होता जा रहा है या फिर इसका स्टॉक जल्द ही खत्म हो जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 20 रुपये का मास्क बनाया गया है।

अनिल राजभर ने स्वयं सहायता वाली महिलाओं का किया उत्साह वर्धन 
बहराइच दौरे पर आए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने स्वयं सहायता वाली महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। महिलाओं ने बताया की ये मास्क कॉटन बेस पर बना है। इनको वायलर, सेनेटाइज करके बनाया गया है। और इन मास्क को फेंकने की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने बताया कि मास्क के अंदर लगे टिशू पेपर को बदल आप फिर इसको उपयोग कर सकते हैं। महिलाओं ने ये भी दावा किया की चाहे जितना ऑर्डर मिले हम इसको 20 रुपये में ही देंगे। शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ये भी बताया की हमारे समूह में एक महिला एक दिन में 100 मास्क बनाकर तैयार कर लेती है।

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 23
बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को भले ही महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन महामारी जैसी सभी स्थितियों से निपटने का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक उत्तर प्रदेश में 23 करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 14 लाख 15 हजार से अधिक लोगों की भारत-नेपाल की सीमा पर स्कैनिंग की गई है। 22 सौ से अधिक गांवों को सैनिटाइज किया गया है। एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके लिए 4000 से अधिक डॉक्टरों को लगाया गया है। सभी जिला मुख्यालयों पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सरकार की तरफ से बकायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और UP के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना से बचने के लिए अपना एक वीडियो भी जारी किया है और लोगों को सावधान और सतर्क रहने का निर्देश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static