UP: हमीरपुर में यमुना और बेतवा नदी उफान पर...कई गांवों का कटा संपर्क, डर के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 05:00 PM (IST)

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले की यमुना और बेतवा नदियां उफान पर है। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने पहले ही निचली बस्तियों और नदियों के तटबंध वाले गांवों को दे दिया था। बेतवा और यमुना नदी का जलस्तर 100 मीटर के पार पहुंच चुका है, जिससे गांव सहित शहर मुख्यालय की निचली बस्तियों के घरों में पानी भरना शुरू हो गया है।
PunjabKesari
बेतवा और यमुना दोनों नदियों का बढ़ता जलस्तर 100 मीटर के पार हो चुका है, जिससे नदियों के समीप शहर और गांव की बस्तियों में पानी भर रहा है। नदियों का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। नगर कि निचली बस्ती में पानी भरने से घर जलमा गने हो गए हैं। लोगों ने अपने घरों की छत पर सामान चढ़ाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नदियों के किनारे बसे गांवों को एलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियां एलर्ट पर है। दोनों नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। दोनों नदियों के तटबंध अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई और ना ही कोई अभी तक राहत दी गई है।

बाढ़ विभाग के इंजीनियर ने बताया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड से 2.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, तो वहीं बेतवा नदी में माताटीला बांध और लहचूरा बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static