यूपीः योगी सरकार ने स्कूलों के लिए मुफ्त में किताबें खरीदने का जारी किया आदेश, 2 करोड़ बच्चों को होगा लाभ

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 01:42 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट के बीच छात्रों को राहत दी है। सरकार ने प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों व मदरसों में दी जाने वाली निशुल्क किताबों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। जिसके तहत प्रकाशकों को क्रयादेश जारी होने के तीन महीने के अंदर सभी पाठ्य पुस्तकें बच्चों तक पहुंचानी होंगी।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को क्रयादेश जारी करने का आदेश दिया था। सभी बीएसए को 12 जून तक आदेश जारी कर देना है। इससे 1.86 करोड़ बच्चों को लाभ होगा। इसी तरह अंग्रेजी मिडियम स्कूलों में अंग्रेजी भाषा की किताबें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही बता दें कि क्रयादेश वास्तविक संख्या के आधार पर ही खरीदी जाएंगी। यानि जितने बच्चों का नामांकन अभी तक हुआ है उसी राशि का ही क्रयादेश जारी होगा। उर्दू, संस्कृत की किताबें वहीं खरीदी जाएंगी जहां पर इसकी जरूरत हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static