यूपीः योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 6 जिलों के DM व 4 मंडलों के आयुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 09:51 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही मंगलवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। जिसके अंतर्गत 18 IAS अफसरों का तबादला हुआ है।

बता दें कि  6 जिलों के जिलाधिकारी व 4 मंडलों के आयुक्त बदले गए हैं। इन तबादलों के जरिए चार मंडलों में नए आयुक्तों और जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ कई अन्य अफसर भी इधर-उधर किए गए हैं। शासन ने रामपुर, बंदायू, बस्ती, चित्रकूट, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारी को बदल दिया है। इसी तरह प्रयागराज, मेरठ बरेली और मुरादाबाद मंडलों के आयुक्तों के भी तबादले किए गए हैं।

इन 18 IAS अफसरों का हुआ ट्रांस्फर 
1. आंजनेय कुमार सिंह - प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद मंडल
2. सुरेंद्र सिंह- आयुक्त मेरठ मंडल
3. संजय गोयल - आयुक्त प्रयागराज मंडल
4. दीपा रंजन- डीएम बदायूं
5. शुभ्रांत शुक्ला- डीएम चित्रकूट
6. आशुतोष निरंजन- डीएम देवरिया
7. आर. रमेश कुमार- आयुक्त बरेली मंडल
8. रविंद्र मंदर- डीएम रामपुर
9. सौम्या अग्रवाल- आगरा- डीएम बस्ती
10. जितेंद्र प्रताप सिंह- डीएम कानपुर देहात

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi