यूपीः वर्ष 2020-21 तक 163 बाढ़ परियोजनाओं को पूरा करेगी योगी सरकार

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 08:06 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में 163 बाढ़ परियोजनाओं को पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से आज यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार जून तक 121 परियोजनाएं, जिनकी लागत 1024.12 करोड़ है तथा दिसम्बर तक 31 परियोजनाएं, जिनकी लागत 328.80 है पूरी की जायेगी।

इसी प्रकार जनवरी से मार्च 2021 तक 11 परियोजनाएं जिनकी लागत 288.60 करोड़ रुपये है पूरी की जायेगी। इन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक 75 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी है। परियोजनाओं को पूरा कराने में पूरी गुणवत्ता तथा तय सीमा का हर स्तर पर ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए समय-समय पर बड़े अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए।

 

Moulshree Tripathi