यूपीः कर्जदार किसानों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, यहां देखें प्लान

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 04:17 PM (IST)

लखनऊः केंद्र सरकार के कृषि आंदोलन के विरोध में अन्नदाता दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। कर्जा न चुका पाने वाले किसानों के सामानों की कुर्की से पहले उसका ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे उसके खरीददारों की संख्या बढ़ सके और उसे बाजार मूल्य पर बेचा जा सके।

बता दें कि इसके लिए राजस्व संहिता नियमावली में संशोधन किया जाएगा। उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। आगे बता दें कि पहले नोटिस देने के साथ वसूली के लिए आरसी जारी किया जाता है। कर्ज न दे पाने की स्थिति में किसानों की चल और अचल संपत्तियों की नीलामी कर वसूली की जाती है। नीलाम किए जाने वाले सामानों का मूल्य का आकलन कराने के लिए कमेटी बनाई जाती है। तय मूल्य के आधार पर उसके सामानों की नीलामी होती है। ऐसे इसमें आए दिन गड़बड़ी के आरोप लगाते हैं। नई व्यवस्था के आधार पर नीलामी में पारदर्शिता आएगी। नीलाम होने वाली वस्तुत के बारे में पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi