कानपुर: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में हंगामा, 300 सपाइयों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 03:10 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सपा नेता उनके कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान सतीश महाना से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थकों ने रोक दिया। जिससे सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। भाजपा नेता की तहरीर पर 300 सपाइयों के खिलाफ चकेरी चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया है।  

बता दें कि  गांधी जयंती के अवसर पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे और सपा कार्यकर्ताओं को मिलने से रोक दिया जिससे सपाईं भड़ गए।  जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इस  दौरान पुलिस हल्का बल का भी प्रयोग कर लोगों को शान्त कराया। इस मामले में  पुलिस ने 300  सपा नेताओं पर केस दर्ज किया है।
 

Content Writer

Ramkesh