अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार: नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा, पासपोर्ट संग पकड़ा गया, वीजा-डॉक्यूमेंट की जांच जारी; जांच एजेंसियां अलर्ट
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 12:08 PM (IST)
महाराजगंज : उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल में घुसने की कथित तौर पर कोशिश करते समय अमेरिका के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया, "अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी एक अभियान के तहत फरेन्दा थाने के पुलिसकर्मियों ने 30 मई को छतरी पुल के पास एक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया।"
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमेरिका के मिसौरी निवासी फेलन ट्रैविस एंथोनी के रूप में हुई है। विदेशी नागरिक के खिलाफ स्थानीय थाने में आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदेशी नागरिक से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक से विस्तृत पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी अगस्त 2025 में भारत आया था और उसके भारत में रहने की अधिकृत अवधि दो फरवरी, 2026 को समाप्त हो गई थी।
यह भी पढ़ें : BJP विधायक श्याम प्रकाश का बेबाक बयान- 'चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं, साम-दाम-दंड-भेद सब अपना लो'
Hardoi News: हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं। प्रकाश अपने बयान को लेकर फिर चर्चा में हैं। टड़ियावां ब्लॉक में प्रधानों के कार्यकाल में 6 माह की वृद्धि पर शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने चुनाव और राजनीति पर बेबाक टिप्पणी की। कार्यक्रम में प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चुनाव केवल विकास कार्यों के आधार पर नहीं जीते जाते.....पढ़ें पूरी खबर ...

