उसरी चट्टी कांड: मुख्य आरोपी बृजेश सिंह पहुंचा कोर्ट, मौसम खराब होने की वजह से मुख्तार की नहीं हुई पेशी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 12:39 PM (IST)

गाजीपुर: बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड  मामले में आज जिले की एमपी एमएलए कोर्ट में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी की फ‍िज‍िकल रूप से पेशी होनी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने मौसम की खराबी का हवाला देते हुए बाहर नहीं ले जाने का फैसला किया। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश सिंह को आज कोर्ट में पेश किया। 

बता दें कि मुख्तार अंसारी के मंगलवार को कोर्ट में पेशी को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया था। डीएम, एसपी खुद भारी फोर्स के साथ न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को मुख्तार अंसारी के पेशी को लेकर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 



फायरिंग में माफिया मुख्तार अंसारी के गनर की हुई थी मौत 
दरअसल, 2001 में गाजीपुर के उसरी चट्टी पर मुख्तार अंसारी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुइ थी। फायरिंग में माफिया मुख्तार अंसारी के गनर और एक अन्य साथी की मौत हुई थी। साथ में कुछ घायल भी हुए थे। माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने जानी दुश्मन बृजेश सिंह को हमले में मुख्य आरोपी बनाया है। 

उसरी कांड में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को क‍िया गया तलब 
जिले की 2001 के चर्चित उसरी कांड में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को तलब क‍िया है। मुख्तार अंसारी की पेशी पर सुरक्षा को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा, "हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी होनी है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कोई भीड़ नहीं रहेगी। न्यायाल परिसर के अलावा आसपास में भी कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और पीएसी बल को भी सुरक्षा में लगाया जाएगा।" 

Content Writer

Imran