31 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, कोविड प्रबंधन में भी लूट चूका है वाहा वाही

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 01:12 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में ही नहीं विदेशों में भी तारीफ हुई है। वहीं अब उत्तर प्रदेश 31 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। सीएम योगी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।यह 'जीवन-रक्षक' उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय हेतु आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'


 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj