UP राज्यसभा चुनाव: सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने BJP के पक्ष में किया मतदान

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 01:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर आज चल रहे मतदान में सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने भाजपा के पक्ष मेें वोट किया। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के साथ आए अग्रवाल ने भाजपा के 9वें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के पक्ष में मतदान किया।

नितिन अग्रवाल के पिता नरेश अग्रवाल हाल ही में सपा छोड़ भाजपा मेंं शामिल हुए हैं। इससे पहले बसपा विधायक अनिल सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया था।

Punjab Kesari