सिंथेटिक दूध बनाने में भी सबसे आगे है उत्तर प्रदेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 10:58 PM (IST)

मथुरा : उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने स्वीकार किया है कि यदि दुनिया में भारत दुग्ध उत्पादन में सबसे आगे है और उत्तर प्रदेश सिंथेटिक (कृत्रिम) दुग्ध उत्पादन में सबसे आगे है। देश में सर्वाधिक नकली दूध भी इसी राज्य में तैयार किया जाता है। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि एेसा क्यों होता है।

सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला यह राज्य प्रति व्यक्ति दूध की आपूर्ति में अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। यहां प्रति व्यक्ति दूध का उत्पादन केवल 335 मिली है जबकि हरियाणा में पर 877 मिली और पंजाब में 1032 मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन से खिलवाड़ करने वाले लोगों को एेसा करने से रोकने के लिए बहुत ही सत कानून बनाए जाने और फिर उस पर और भी ज्यादा कड़ाई से अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है।’’वह आज यहां उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि एवं गौ अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित सम्मलेन  को संबोधित कर रहे थे।