प्रचंड गर्मी से तप रहा उत्तर प्रदेश: 45 डिग्री से पार जा रहा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मई के महीने में ही तापमान लगातार 45 डिग्री से पार जा रहा है। लोग इस बात से परेशान हैं कि जब मई में ये हाल है तो जून में क्या होगा। वहीं, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन भी यूपी में भीषण गर्मी बनी रहेगी।
PunjabKesari
मौसम वैज्ञानिक दानिश ने अली के मुताबिक, अगले दो दिन पश्चिम यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आगरा के आसपास इलाकों में तापमान बढ़ता रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी चिलचिलाती धूप पड़ेगी। बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में प्रचंड गर्मी का असर रहेगा। वहीं, तराई इलाके में मौसम सुहाना होने के आसार हैं।
PunjabKesari
सबसे गर्म रहा प्रदेश का ये जिला
बता दें कि बीते दिन कानपुर में पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 48.1 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। आगरा में तापमान 47.8 डिग्री, इटावा में 45 डिग्री, अलीगढ़ में 44.8 डिग्री, प्रयागराज में 44.6 डिग्री, हरदोई में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली, मेरठ, वाराणसी में तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हाथरस में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, औरैया, झांसी, जालौन में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें.....
- 'सही जगह वोट गरीबी खत्म करता है....', अंतिम चरण के लिए CM योगी का धुंआधार प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार करने आज मिर्जापुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में तेजी से विकास हो रहा है। पहले युवाओं को बाहर जाना होता था। पढ़ने के लिए युवा बाहर जाते थे। अब मिर्जापुर भी पीछे रहने वाला नहीं है। आज मिर्जापुर में तेजी से विकास हो रहा है। मिर्जापुर में अब विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी है। हाईवे, एक्सप्रेसवे, वोटर-वे और रोप-वे का निर्माण हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static