अपराध मुक्त हो गया है उत्तर प्रदेश, ये योगी का कमाल हैः यशवंत सिंह

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 05:53 PM (IST)

मऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य यशवंत सिंह को चुना गया है। जिसके चलते बुधवार को उनका मऊ जिले में भव्य स्वागत किया। उनके आने की खुशी में नगर पालिका कम्युनिटी हाल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

ऊपर उठकर काम करेंगे तभी देश और समाज का भला होगा
इस अवसर पर यशवंत सिंह ने कहा कि आज जिस जोश-खरोश से आपने मेरा स्वागत किया है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। जब हम अपने से ऊपर उठकर काम करेंगे तभी देश और समाज का भला होगा। हमें भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए सुशासन की स्थापना करनी है। अब ऐसा संभव होता प्रतित हो रहा हैं। क्योंकि आज देश व प्रदेश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के हाथों में है।

देश सुरक्षित होगा तो हम सब सुरक्षित होंगे
साथ ही उन्होंने कहा कि जब हमारा देश सुरक्षित होगा तो हम सब सुरक्षित होंगे। हमारे पूर्वजों ने देश के निर्माण में अत्यधिक त्याग किया हैं। जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। हर जमाने में अच्छे और बुरे दोनों लोगों की उपस्थिति रही है। देश की सत्ता पर जैसा नेतृत्व विराजमान होता हैं, देश की वही छवि हो जाती हैं। आज भी हमारा देश वही हैं, सेना वही है किंतु आज मनमोहन की बजाय नरेंद्र भाई का शासन हैं। जिससे सैनिको का उत्साह बढ़ा हुआ हैं।

उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। यह सब मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमता का कमाल है। हमें पहली बार प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला जिसकी तरफ सारा देश उत्सुकता वश देख रहा हैं। मोदी ने आज देश की इज्जत को पूरी दुनिया में बढ़ाया है। आज की सरकार दुश्मनों की सर्जिकल स्ट्राइक करने के साथ ही देश की इज्जत से कोई समझौता नहीं करती। 

Tamanna Bhardwaj