पहली बार भारत यात्रा पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, करेंगे ताज का दीदार

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 09:55 AM (IST)

आगराः उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव रविवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके लिए ताजमहल को आम नागरिकों के लिए 3 घंटे के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार दोपहर को उज्बेक के राष्ट्रपति की ताजमहल में अगवानी करेंगे।

बता दें कि, मिर्जियोयेव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है।
 

Deepika Rajput