यूपी में टीकाकरण का आंकड़ा 16 करोड़ के पार, CM योगी ने दी बधाई- प्रदेश में सबसे ज्यादा लगी वैक्सीन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 06:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आकंड़ा सोंमवार को 16 करोड़ से अधिक पहुंच गया। इसके साथ ही यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जो सबसे ज्यादा वैक्सीन अपने प्रदेश वासियों को लगा चुका है। बता दें कि वैक्सीन की पहली डोज प्रदेश में 11 करोड़  लोग लगवा चुके है। वहीं, 5 करोड़ से अधिक लोग दूसरी डोस भी पूरा कर लिए है।

प्रदेश के इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि “उ.प्र. 5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। कोरोना की पराजय सुनिश्चित करती यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम का प्रतिफल है। आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static