बर्बरता: आगरा में तेजाब से झुलसी मृत मिलीं 17 गायें, ग्रामीणों में आक्रोश

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 12:18 PM (IST)

आगरा: आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर थाना अछनेरा क्षेत्र के अंतर्गत कीठम गांव के पास लक्ष्मी नारायण और रामवीर के खेतों में 17 गायों के मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। इन सभी गायों की आंखें तेजाब से झुलसी हुई थीं। गायों की स्थिति देखने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने कहा कि गाय हमारे लिए मां के समान व पूजनीय है। गाय की हत्या से उनका हृदय फटा जा रहा है।

गौवंश की हत्या करके आगरा में दंगा भड़काने की साजिश रची गई : राणा
हिन्दू जागरण मंच के अविनाश राणा का कहना है कि गौवंश की हत्या करके आगरा में दंगा भड़काने की साजिश रची जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार गऊओं के संवर्धन के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। हिन्दुओं के लिए गाय पूजनीय है, इसी कारण कुछ लोग बर्बरता दिखा रहे हैं। उनकी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और गऊओं की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वालों का पता लागकर उन पर कार्रवाई करें।

Anil Kapoor