वाराणसी: भाजपा की वर्चुअल रैली में 50 लाख लोगों को जोडऩे का लक्ष्य

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 06:14 PM (IST)

वाराणसी: भाजपा की दूसरी वर्चुअल रैली बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगी। जिसे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सम्बोधित करेंगे। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा की वर्चुअल रैलियों की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। उस रैली से सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी भाजपा कार्यालय से जुड़े थे। इसमें पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया था।

रैली में कार्यकर्ताओं समेत सभी वर्गो को जोडऩे की तैयारी 
रैली में कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों के साथ व्यापारी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, किसान, छात्र, महिलाएं, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग सहित सभी वर्गों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

रैली में 50 लाख लोगों के जुडऩे की संभावना: सुनील मिश्रा 
क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सुनील मिश्रा ने बताया कि काशी क्षेत्र से 16 जिले और गोरख क्षेत्र से 12 जिलों के पार्टी कार्यकर्ता, उनके परिजन और अन्य लोग जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 50 लाख लोगों के जुडऩे की संभावना है। एक एक बूथ पर 25-25 लोग रहेंगे। जिसके लिए बूथ प्रभारी बनाए गए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static