भारतीय राजनीति में वरुण गांधी ने पेश की मिसाल, 9 सालों में एक बार भी नहीं लिया वेतन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 05:26 PM (IST)

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भारतीय राजनीति में एक नई मिसाल पेश की है। वरुण गांधी इकलौते ऐसे सांसद हैं जिन्होंने 9 सालों में एक बार भी वेतन नहीं लिया है। सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन को वो गरीब और जरूरतमंदों में बांट रहे हैं।

वरुण गांधी ने राम जी गुप्ता नामक व्यक्ति को अपने 3 महीने की सैलरी से 2.50 लाख रुपये की मदद की है। राम जी ने खुद फेसबुक पर यह बात बताई है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पापा कैंसर से लड़ रहे हैं और ऐसे में वरुण भैया (सांसद वरुण गांधी) ने लाखों रुपये की मदद की है। लाभार्थी ने वरुण गांधी को दिल से धन्यवाद दिया है।
राजनीति पैसा कमाने का नहीं सेवा करने का रास्ता
बता दें कि, वरुण गांधी ने देश के करोड़पति सांसदों से आह्वान किया था कि वे सब भी देश हित तथा गरीबों के कल्याण के लिए अपने वेतन छोड़ दें। उनके मुताबिक, राजनीति पैसा कमाने का नहीं बल्कि सेवा करने का रास्ता है। 

मां को देते हैं इस कदम का श्रेय  
गरीबों की मदद के लिए बढ़ने वाले अपने कदम के पीछे वो अपनी मां को श्रेय देते हैं। वरुण गांधी के लिए ये कोई नई बात नहीं है। वो समय-समय पर अपने संसदीय क्षेत्र आते जाते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने 28 गरीबों के लिए अपनी सैलरी से घर भी बनवाया था।

गरीबों की मदद के लिए बनाया है एक अॉफिस 
गरीबों की मदद के लिए उन्होंंने बकायदा शहर में डीएम अॉफिस के पास एक अॉफिस बना रखा है। यहां उनके प्रतिनिधि दयाराम अटल प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैठते हैं। उनके पास एक एप्लीकेशन जमा होती है और रजिस्टर मेंटेन होता है। हर एक को बगैर किसी भेदभाव के मदद दी जाती है। 

Deepika Rajput