कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता पर वरुण गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यह बहुत कष्टदायक

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 12:27 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के कानपुर देहात से पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दारोगा बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर जमकर लाठी बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए पुलिस पर तंस कसा है।

वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ​सशक्त कानून व्यवस्था वो है। जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है, जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।

बता दें कि मामला कानपुर देहात के जिला अस्पताल का है, जहां पर धरने पर बैठे एक स्वास्थ्य कर्मी को पुलिस ने बर्बरता के साथ सरेराह बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj