VIDEO: वरुण गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें हुई साफ, पीलीभीत से नहीं लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 01:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी टीम ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि वरुण अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार पर फोकस करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरुण गांधी को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह जितिन प्रसाद को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। वरुण की मां मेनका गांधी को भारतीय जनता पार्टी ने सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया है। आपको बता दें कि वरुण गांधी ने नामांकन पत्र खरीदा था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि वह बीजेपी से बगावत करके पीलीभीत से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं,  लेकिन आज उनकी टीम ने बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

वरुण गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें हुई साफ, वरुण गांधी के चुनाव लड़ने पर बोले निजी सचिव, वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे - निजी सचिव, वरुण गांधी ने पार्टी से बातचीत के बाद लिया निर्णय- सचिव, मेनका गांधी के चुनाव को ही देखा जायेगा- निजी सचिव, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद लिया निर्णय', पीलीभीत सीट पर कई दशक से काबिज रहा गांधी परिवार।

Content Editor

Anil Kapoor