पति की लंबी उम्र के लिए सुुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, नवविवाहिताओं में दिखा उत्साह

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 01:17 PM (IST)

फर्रुखाबादः वट सावित्री के अवसर पर फर्रुखाबाद में अपने पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिख रहा है।

वट वृक्ष को आम, लीची सरीखे, मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियेन (हथ पंखा) से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी जाती है। जेयष्ठ मास के आमावस्या के दिन पड़ने वाले इस पर्व मे सुहागिन महिलाओं ने पुजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा की और फल फुल चढ़ाकर सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

व्रती महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस मांगकर लाई थी। जब से इस व्रत को सुहागिनें करती चली आ रही। वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा करती हैं।

कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं।






 

Tamanna Bhardwaj