SP अशोक कुमार मीणा ने वेद प्रकाश पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 02:17 PM (IST)

फर्रुखाबाद: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी क्रम में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने पुलिस अधिकारियों को मम्मानिता किया है। फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश पांडे को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 

डीजीपी ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था सही हैं प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  प्रदेश में गैंगेस्टरो के चंगुल से 1800 करोड़ की संपत्ति मुक्त कराई गई पुलिस और आमजन के बीच सवाद को लेकर पुलिस लगातार पहल कर रही है। उन्होंने कहा, प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराए गए जिससे समाज में पुलिस के प्रति समाज में एक नया संदेश पहुंचा है।  उन्होंने कहा जता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा कर रही पुलिस के सामने चुनोतियाँ बहुत है। हम सबका सामना करेंगे प्रदेश में भ्र्ष्टाचार की जीरो टॉरलेन्स की नीति का पालन करना होगा।

Content Writer

Ramkesh