यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना FASTag वाले वाहनों को आज से देना होगा दोगुना Toll,  नियम लागू

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 11:18 AM (IST)

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को आज यानी सोमवार से दोगुना पथकर (टोल) भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के प्रबंधक जे पी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस- वे पर फास्ट टैग को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना कर वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी एक्सप्रेसवे होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह नियम लागू नहीं था। उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस- वे पर भी फास्ट टैग लगवा दिए हैं। एक्सप्रेसवे का प्रबंधन जेपी इन्फ्राटेक कर रही है।

शर्मा ने बताया कि जेवर टोल से लेकर आगरा टोल तक बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले वाहन चालकों को अब दोगुना पथकर देना होगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर सुरक्षित यात्रा के लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन कई उपाय कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static