विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ने की कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए देह दान करने की घोषणा

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 05:42 PM (IST)

हरदोईः विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत उपाध्यक्ष और समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह ने हरदोई जिलाधिकारी पुलिकित खरे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीन के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए स्वेच्छा से अपनी देह दान करने की घोषणा की है। उनके इस कार्य के लिए क्षेत्र में लोग उनकी प्रशंसा करते नही थक रहे।

मूल रूप से जनपद हरदोई के निवासी हर्षवर्धन सिंह की पहचान क्षेत्र में समाजसेवियों में की जाती है। उन्होंने क्षेत्र में विकास के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के घर जाकर उनको राहत सामग्री का वितरण कराया।

उन्होंने हरदोई के DM को पत्र देकर कहा कि पूरे विश्व में करोना महामारी से सभी लोग आतंकित हैं। मानव जाति में पूरी तरह भय व्याप्त है। कोरोना की वैक्सीन बनाने में मानव शरीर की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए वह स्वेच्छा से अपना शरीर परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दान करना चाहते हैं। उनको इस कार्य के लिए शासन और प्रशासन से अनुमति दी जाए।

 

Author

Moulshree Tripathi