वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति एस मौर्य ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ लोगों ने तिरंगे को दी सलामी

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 01:38 PM (IST)

जौनपुर: आज पूरा देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने बताया कि 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा  विश्वविद्यालय परिसर में फहराया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान निर्मला एस मौर्य ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा झंडा खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव के क्षण है। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static